सिगरेट पीने की लत से ऐसे पा सकते हैं छुटकारा
सरकार का कहना है कि भारत में हर साल 10 लाख लोग लोग सिगरेट पीने से मरते हैं. ग्लोबल एडल्ट टोबैको सर्वे (2016-17) के मुताबिक़ भारत में सिगरेट पीने वालों की संख्या 10 करोड़ से ज़्यादा है. इन आंकड़ों को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक सितंबर से सिगरेट के पैकेट पर एक हेल्पलाइन नंबर लिखने का फ़ैसला कि या है. ये नंबर है: भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के मुताबिक अगले महीने से सिगरेट के पैकेट पर लिखा होगा - आज ही छोड़ें, कॉल करें 1800-11-2356. नए पैकेट में चित्र और चेतावनी दोनों ही बदली होगी. हेल्पलाइन नम्बर के साथ पैकेट पर 'तंबाकू से कैंसर होता है' या फिर 'तंबाकू से दर्दनाक मौत होती है' लिखा होना भी जरूरी होगा. वैसे तो ये सेवा केन्द्र 2016 से दिल्ली में चल रहा है. हेल्पलाइन पर फोन करते ही सबसे पहले रिकॉर्डेड आवाज़ आती है - हम आपके तंबाकू छोड़ने के फ़ैसले का स्वागत करते हैं. हमारे काउंसलर जल्द ही आपसे बात करेंगे. कई बार काउंसलर व्यस्त होने की वजह से बात नहीं करते और फोन कट जाता है. इस हेल्पलाइन पर तीन बार फोन करने के असफल प्रयास के बाद काउंसलर के...